मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र मुज़फ्फरनगर के जोन–3 अन्तर्गत उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 06.08.2024 को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता (1) मो0 इश्तेकर पुत्र स्व0 श्री अब्बास, बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर को जाने वाली सड़क पर सरवट बाहर हदूद, मु0नगर में लगभग 12 बीघा, (2)मो0 महराज पुत्र श्री फैय्याज, मो0 कल्लू एवम् मो0 इदरीश द्वारा बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर को जाने वाली सड़क पर सरवट बाहर हदूद, मु0नगर में लगभग 18 बीघा,(3)श्री देवचंद्र जिंदल एवम् श्री मदनलाल जिंदल पुत्र श्री शिवलाल जिंदल द्वारा 29 कूकड़ा बाहर हदूद मु0नगर में लगभग 6 बीघा (4) मो0 मारूफ त्यागी पुत्र स्व0 श्री शमीम त्यागी एवम् श्री फरमान द्वारा बचन सिंह कॉलोनी से नसीरपुर को जाने वाली सड़क पर सरवट बाहर हदूद, मु0नगर में लगभग 10 बीघा तथा (5) श्री अंकित बंसल पुत्र ओमप्रकाश बंसल, भोपा रोड पेट्रोल पंप के सामने द्वारा लगभग 10 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 06.08.2024 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 05 स्थलों पर लगभग 62 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।


