Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यशवीर महाराज ने लड़कियों को बांटे वराह भगवान के लॉकेट

मुजफ्फरनगर । जिले के शाहपुर कस्बे में हिन्दू बेटियों और महिलाओं की ठाकुर द्वारा मंदिर में एक सभा हुई उसमें योग साधना आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने हिन्दू बेटियों के गले में भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगवान वाराह का चित्र लाले धागे में डाल कर गांयत्री मंन्त्र के उच्चारण के गले में धारण कराया।

स्वामी यशवीर महाराज ने बताया आज देश में सनातन धर्म के ऊपर एक सम्प्रदाय विशेष के लोगों के द्वारा कई प्रकार के जेहाद द्वारा आक्रमण किया जा रहा है उसमें लव जेहाद भी प्रमुख है। विशेष सम्प्रदाय के अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू नाम रखके हिन्दू लड़कियो को भगाके ले जाते हैं जब सनातन धर्म की बेटियों व महिलाओं के गले में भगवान वाराह का चित्र रहेगा तो कोई भी लव जेहादी फिर हिन्दू लड़कियो को लव जेहाद में नही फंसा पायेगा। जिस सनातन धर्म की बेटी व महिला के गले में भगवान वाराह का चित्र होगा वो जेहादी उनकी तरफ को देखेगा भी नहीं भारत में सभी सनातनियों को ये अभियान जोर शोर से चलाना चाहिए क्योंकि भगवान वाराह की कोई भी काट जेहादियों के पास नहीं है। कार्यक्रम में बडी संख्या में माता बहन सम्मिलित हुई कार्यक्रम को ब्रहाचारी मृगेन्द्र ने भी संबोधित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *