Taja Report

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की देख रेख में जहर फैला रही अलनूर मीट फैक्ट्री सील

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण पर खेला करते रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अलनूर मीट प्लांट सील कर दिया है। इसके अलावा जिले की 22 फैक्ट्रियों को नोटिस दिया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्यवाही करते हुए जानसठ रोड स्थित अलनूर मीट प्लांट को सील कर दिया। इस पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया गया है तथा इसके लिए आवश्यक उपाय नहीं करने के चलते कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 22 फैक्ट्रियों को भी नोटिस जारी किया गया है। आमतौर पर विभाग ऐसे नोटिस देकर उगाही का काम करता है और उसके बाद फिर यह नोटिस वापस ले लिए जाते हैं। यह मामला पिछले दिनों लोकसभा में सांसद हरेन्द्र मलिक उठा चुके हैं। अब देखना है कि यह सील कितने दिन जारी रहती है और क्या बाकी फैक्ट्रियों पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं। जानसठ रोड स्थित शेरनगर गांव में वर्ष 1992 से कार्यरत अलनूर मीट एक्सपोर्ट प्लांट कई एकड़ में स्थापित है। प्लांट में रोजाना 600 पशुओं (बुफेलो) के कटान की अनुमति है। यहां से प्रतिदिन 90 मीट्रिक टन मांस का निर्यात किया जाता है। बीते दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कई बार इसे सील कर चुका है और कुछ दिनों बाद अज्ञात कारणों से सील खुल जाती है। प्लांट में नियम कानूनों की धज्जियां उडाई जाती हैं और प्रदूषण नियंत्रण विभाग इसे संरक्षण देता है। इस मिली भगत का नतीजा है कि इस पूरे इलाके में भूजल जहर बन चुका है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *