Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में स्कूल वाहनों की फिटनेस के लिए लगेगा शिविर

मुजफ्फरनगर । अजय मिश्रा सहायक संभाग्य परिवहन अधिकारी ने कहा है कि वर्तमान में परिवहन आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस की जांब हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिटनेस समाप्त होने से वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हाने की संभावना प्रबल हो जाती है। स्कूली वाहनों का बिना फिटनेस के संचालित होना कदापि ग्राहय नहीं है।

उपरोक्त के दृष्टिगत परिवहन आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों के फिटनेस की जांच हेतु कैम्प शिविर का आयोजन कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरनगर में दिनांकः 04 अगस्त, 2024 (रविवार) को किया गया है। उक्त हेतु परिवहन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की भांति खुला रहेगा।जनपद के यात्री वाहनों के स्वामियों तथा विद्यालय प्रवन्धकों/प्रधानचार्यों से अनुरोध है कि उक्त शिविर का लाभ उठाते हुए वे अपने यात्री वाहन / विद्यालय में संचालित फिटनेस फेल वाहनों का फिटनेस कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त शिविर कैम्प के अन्तर्गत यात्री वाहन / स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच हेतु आवश्यक स्लॉट की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है।

अजय मिश्रा सहायक संभाग्य परिवहन अधिकारी मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *