Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी से मिले जयंत, अनिल, चंदन और अन्य विधायक एवँ सांसद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने  मुलाकात की

मुख्यमंत्री योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जयन्त चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ मंत्री यूपी अनिल कुमार, सांसद बिजनौर चंदन चौहान, के साथ साथ रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय,रालोद के सांसद, विधायक, मंत्रियों ने भी शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा राज्य मंत्री शिक्षा चौधरी जयंत सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल के सांसद चंदन चौहान एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार तथा सभी विधायक एवं एमएलसी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ में 05 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर भेंट की। चौधरी जयंत सिंह के साथ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर से लोकसभा सदस्य चंदन सिंह चौहान, बुढाना से विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल के नेता राज्यपाल बालियान के अलावा खतौली विधायक मदन भैया, छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, थानाभवन विधायक अशरफ अली, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू, योगेश नौबाहर एमएलसी, पूर्व विधायक शिवकरण सिंह एव॔ संतराम कुशवाहा भी मुख्यमंत्री से मिलने वालों में शामिल रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *