मुजफ्फरनगर । सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होने जा रहा है। मासिक शिवरात्रि की पूजा निशा काल में करने का विधान है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त 2024, शुक्रवार के दिन किया जाएगा।
कावड़ यात्रा 2024 भगवान शिव का अभिषेक करने का शुभ मुहूर्त
1 अगस्त शाम में 3 बजकर 55 मिनट से शाम में 7 बजकर 56 मिनट तक शुभ मुहूर्त
2 अगस्त सुबह सूर्योदय से 9 बजकर 35 मिनट से शाम में 4 बजकर 2 मिनट तक।
इसके बाद शाम में 4 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक अभिषेक के लिए उत्तम समय है।
3 अगस्त को सुबह सूर्योदय से लेकर 9 बजकर 30 मिनट तक आप भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
Author: Taja Report
Views: 22


