सहारनपुर । देवबंद के मोहल्ला बड़जियाउलहक में करंट की चपेट में आकर दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई घर के बाहर बेसमेंट (तलघर) में बैठा कबूतर पकड़ने के लिए नीचे उतरे थे। माना जा रहा है कि इसमें भरे पानी में करंट आ रहा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है।
मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी नौशाद कुरैशी का बेटा उजैफ (14) और उमेर उर्फ सुफियान (10) घर के बाहर सड़क पार निर्माणाधीन बेसमेंट में भरे बरसाती पानी में पड़े मिले। लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 15


