Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश की टी 20 क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण के लिए टीम ट्रायल शनिवार 3 अगस्त को

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की टी 20 क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण के लिए मेरठ मेवेरिक्स की टीम का ट्रायल शनिवार 3 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि इस ट्रायल में मेरठ और बिजनोर के पूर्व पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकते है।जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल पर पहले ही पंजीकरण कराया हुआ है । कोई भी नया खिलाड़ी ट्रायल का पात्र नही होगा।

मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद,शामली ,सहारनपुर और बागपत के खिलाड़ी कुछ दिन पूर्व हुए ट्रायल में चयन के लिए अपना दावा पेश कर चुके है।शनिवार को होने वाले ट्रायल के लिए मेरठ मेवेरिकस के प्रबंधन टीम के सदस्य निदेशक उत्कर्ष चंद्रा के साथ ट्रायल लेंगे मेरठ बिजनोर के अन कैप्ड खिलाड़ियों को परखेंगे। संयुक्त सचिव विकास राठी ,क्रिकेट कोच अंकुर और मोहमद अरशद और गौरव को ट्रायल सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *