तेहरान। हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की हमले में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या कर दी गई। ईरान की सेना ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में स्थित इस्माइल हानिया के घर पर हमला हुआ, जिसमें एक अंगरक्षक समेत इस्माइल हानिया की मौत हो गई।इस्राइल पर हमले का आरोप लगाया गया है।
Author: Taja Report
Views: 21


