मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.महावीर सिंह फौजदार ने सांझक शिवालय में जलअभिषेक एवं पूजा अर्चना की।
पवित्र सोमवार के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने साँझक गांव स्थित शिवालय में पूजा अर्चना की और महादेव का जल अभिषेक भी किया एवं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी इस दौरान अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ कावड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया और सकुशल कावड़ यात्रा संपन्न करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शिवालय में पहुंचकर कावड़ के सकुशल संपन्न हेतु महादेव से प्रार्थना भी की।
Author: Taja Report
Views: 24


