मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा गत वर्षो की भांति अहिल्याबाई चौक चर्च मार्केट में विशाल कावड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला उपाध्यक्ष कमल कांत शर्मा,प्रवीण त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा द्वारा स्वागत करते हुए कावड़ सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला,पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप,वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल पंवार,व्यापारी नेता संजय मिश्रा द्वारा विधिवत पूजन कराकर शिविर में उपस्थित भोले भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराते हुए सेवा की गई,कावड़ सेवा शिविर में अनेकों तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में भोले भक्तों को वितरित किए गए,कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया,शिविर में संगठन के नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल,अनिल सिंघल,शिव कुमार सिंघल,भूरा कुरैशी,जावेद,विजय प्रताप सिंह,विजय कुच्छल,राहुल त्यागी,सुखबीर सिंह,योगेश त्यागी,मनोज मित्तल,उज्जवल मित्तल,ध्रुव शर्मा,निखिल,वैभव,इशिका भारद्वाज द्वारा सेवा करते हुए शिव भक्त कावड़ियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया


