मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही जी द्वारा रचित भजन ओम नमः शिवाय आज रिलीज़ हो गया। रिलीज के साथ ही यह भजन डीजे पर धूम मचा रहा है।
मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में इसका फिल्मांकन किया गया है। डीजे पर यह भजन और भी ज्यादा रोमांच और भोले के प्रति भक्ति भाव लेकर आता है। भजन के निर्देशक विकास बालियान ने बताया कि कांवड पर वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही द्वारा लिखित इस भजन में बारह ज्योतिर्लिंगों का गुणगान किया गया है। वाणी म्यूजिक का यह भजन रिलीज़ होने के साथ ही कांवड़ियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। हरिद्वार से दिल्ली और हरियाणा समेत तमाम स्थानों पर इसकी गूंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि डीजे पर भजन को सुनिए और इस पर अपने कमेंट जरूर भेजिए।
*भजन सुनने के बाद “ओम नमः शिवाय”, “जय भोलेनाथ” जरूर कमेंट कीजिएगा..*
Author: Taja Report
Post Views: 14


