मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में सम्मानित किया गया।
उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, श्रीमती कविता मीना के कुशल नेतृत्व में विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए आवास एवम् शहरी नियोजन विभाग द्वारा दिनांक 26.07.2024 को आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष, श्रीमती कविता मीना के अथक प्रयासों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते प्राधिकरण की आय में वित्तीय वर्ष 2023–24 में गत वर्षो के सापेक्ष वृद्धि हुई है एवं मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण/विकास कार्यों को कराकर प्राधिकरण की छवि को और बेहतर किया है।
Author: Taja Report
Post Views: 14


