
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा 2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गंगनहर मार्ग‚ खतौली पर कांवड शिविर का उदघाटन कर शिव भक्तो को प्रसाद वितिरित किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा गंगनहर मार्ग‚ खतौली पर शिवभक्तो के लिए बने कांवड शिविर का उदघाटन कर कांवडियो ⁄ शिव भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में महोदय द्वारा अपनी टीम के साथ गंगनहर मार्ग‚ खतौली पर बने अन्य शिविरो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को शिव भक्तों के आगमन हेतु समस्त व्यवस्थाओं को नियमित रुप से सुचारु रखने‚ क्षेत्र मे साफ–सफाई ‚ शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था सहित कांवडियो के लिए मैडिकल की व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ रखने के निर्देश दियें गये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खतौली‚ श्रीमती अपूर्वा यादव‚ उप जिलाधिकारी श्री राजकुमार‚ क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामाशीष यादव व तहसीलदार खतौली महेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।


