Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पोर्न वीडियो के नाम पर महिला चिकित्सक से पचास लाख ठगे

नोएडा । साइबर जालसाजों ने महिला चिकित्सक को डिजिटल अरेस्ट कर पोर्न वीडियो का भय दिखाकर 59.54 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले में गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर यह ठगी की।
नोएडा सेक्टर-77 निवासी डॉक्टर की निवासी और दिल्ली के एक अस्पताल में 40 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताते हुए कॉल कथित रूप से मुंबई के तिलक नगर थाने को ट्रांसफर कर दी। इसमें डॉक्टर को बताया गया कि पोर्न वीडियो शेयर करने के आरोप में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। उन्होंने धनशोधन केस में उनका नाम आने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में केस दर्ज किए जाने की बात कही। ठगों ने उन्हें बेटी के अपहरण की भी धमकी दी। इसके बाद स्काइप कॉल के जरिये महिला को दो दिन तक डराया गया। डॉक्टर ने 15 जुलाई को 49.54 लाख ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर किए। अगले दिन भी उन्होंने 10 लाख भेजे। फिर से पैसे की मांग करने पर पीड़िता को ठगी की आशंका हुई और उन्होंने सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला चिकित्सक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी गई रकम दो बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। साइबर पुलिस के अनुसार एक खाता जयपुर का और दूसरा अहमदाबाद का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *