मुजफ्फरनगर । कावंड यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बागोवाली चौराहे पर कावडियो ⁄ शिव भक्तो के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा 2024 को दुर्घनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक *24-07-2024* को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा कावडियो ⁄ शिव भक्तो के लिए की गयी व्यवस्था जैसे कांवड शिविर‚ हेल्प डेस्क‚ मैडिकल कैम्प इत्यादि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित अधिकारी को शिव भक्तों के आगमन हेतु समस्त व्यवस्थाओं को नियमित रुप से सुचारु रखने‚ क्षेत्र मे साफ–सफाई ‚ शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था सही करने के निर्देश दियें। इसी क्रम में महोदय द्वारा बैरिकेटिंग ‚ कैमरो‚ साइन बोर्ड आदी व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पवन गोयल‚ अपर मुख्य अधिकारी‚ जिला पंचायत एवं अन्य संंबंधित मजिस्ट्रेट उपस्थिति रहें।


