Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर खुब्बापुर कांड में पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित साथियों को मिली जमानत

मुजफ्फरनगर । एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने वर्ष 2012 में हुए एक मामले में एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद अदालत में पेश होकर अपने साथियों के साथ जमानत कराई है ।

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खुब्बापुर में भाजपा के अध्यक्ष रहे राहुल शर्मा की दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए वह भी अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर गए थे। उस दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा था। तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष राहुल शर्मा पर हमला और हत्या करने वाले पक्ष में उन्हें और उनके साथियों को भी एक मामले में नामजद कर दिया था। अदालत की ओर से इस मामले में एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर होने के बाद आज उन्होंने साथियों समेत अदालत में पेश होकर अपनी जमानत कराई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *