Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तर प्रदेश के निगमों व बोर्ड में जल्द हो सकती है भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति 

 

लखनऊ। लोकसभा में पराजय के बाद जहां शीर्ष स्तर पर भाजपा में बवाल मचा है, वहीं कार्यकर्ताओं के अंदर भी इस बात को लेकर रोष है कि पुराने लोगों की उपेक्षा के कारण पार्टी संगठन कमजोर हो रहा है। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों में छाए असंतोष को दूर करने के लिए जल्द ही उन्हें प्रदेश के विभिन्न निगमों और बोर्ड में नियुक्त किया जाएगा। इस मुद्दे पर सोमवार को दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर मंथन किया।

बता दें कि प्रदेश सरकार के तमाम निगम और बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लंबे समय से पद खाली है। इन पर भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए प्रदेश संगठन ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से पदाधिकारियों के नाम का पैनल मांगा था। सूत्रों के मुताबिक चारों नेताओं की बैठक में इन नामों पर विचार किया गया है। अब इसे जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। जहां से अंतिम मुहर लगने के बाद निगम और बोर्ड में खाली पदों पर भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश संगठन के इस पहल को कार्यकतार्ओं की उपेक्षा को लेकर उठ रहे सवाल को दबाने से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में 25 व 26 जुलाई को दिल्ली में यूपी के मामलों को लेकर होने वाली बैठक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दरअसल पिछले दिनों केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी तो इनसे प्रदेश में 10 विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के साथ ही आगे के कार्यक्रमों की रणनीति का रोडमैप लाने को भी कहा था। बैठक में उसी रोडमैप के साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के फॉमूर्ला पर भी हाईकमान के सामने रखने पर चर्चा हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *