Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ रोड और रुड़की रोड की गलियां बंद होने से भटकते रहे लोग

मुजफ्फरनगर । कांवड़ मार्ग पर भीड़ बढने के बाद अब मेरठ रोड और जीटी रोड पर निकलने वाली गलियों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लोग गलियों में भटकते रहे। अब मीनाक्षी चौक और अहिल्याबाई चौक के पास ही पार आने जाने का रास्ता खुला है।

कांवड़ यात्रा- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाईन्ट को किया गया चेक, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्य़क दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महोदय द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा कांवडियों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा बताया गया कि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होने पर डॉयल-112 पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *