मुजफ्फरनगर । जिले के सभी विद्यालयों में 26 जुलाई से दो अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है।
डीआईओएस राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में कावड यात्रा के कारण जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के आदेश दिनांक 24-07-2024 के द्वारा जनपद के समस्त प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय / सी०बी०एस०ई० एवं आई०सी०एस०ई० बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय / मदरसा बोर्ड / डिग्री कालेज / डायट / तकनीकी संस्थाओं मे दिनांक 26 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक का अवकाश घोषित किया गया है।
अतः जनपद के समस्त प्राथमिक / उच्चप्राथमिक / माध्यमिक विद्यालय / सी०बी०एस०ई० एवं आई०सी०एस०ई० बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय / मदरसा बोर्ड / डिग्री कालेज / डायट / तकनीकी संस्थाओं के प्राचार्य / प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 26 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक उपरोक्त समस्त प्रकार के सरकारी / गैर सरकारी विद्यालयों मे अवकाश रहेगा। यदि अवकाश में कोई विद्यालय खुला हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।