हरिद्वार । कांवड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ टीम के जवानों द्वारा संवेदनशील घाटों जैसे कांगड़ा घाट, बैरागी कैम्प इत्यादि पर तैनात रहकर अलग-अलग घटनाओं में डूब रहे 06 कांवड़ियों का जीवन बचाया। बैरागी घाट पर कावड़िया नाम अरुण राठौर, उम्र 32 वर्ष ग्राम जलालपुर जिला मुजफ्फरनगर, नदी के कम बहाव में नदी पार कर रहा था, अचानक जल प्रवाह तेज होने से नदी के बीचों बीच टापू में फंस गया। मौके पर मुस्तैद एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।
Author: Taja Report
Views: 17

