मुजफ्फरनगर । सरकार ने कृषि, रोजगार, शहरी विकाश, ऊर्जा सुरक्षा और अनुसंधान पर जोर देकर उम्मीद की है कि जीडीपी 7% तक पहुंचेगी, मुद्रा लोन, प्लग और प्ले औद्योगिक पार्कों, सिडबी द्वारा एमएसएमई क्लस्टर एवं संकट की स्थिति में बैंक ऋण से माइक्रो स्मॉल यूनिट को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कर निर्धारण की मौजूदा समय सीमा घटाने से कर विवादों में कमी, पीएम सूर्यघर योजना, स्टांप ड्यूटी और टीडीएस सरलीकरण से भी इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा।
कुल मिलकर माइक्रो स्मॉल यूनिट को फायदा मिल सकता हैं।
पवन कुमार गोयल, चेयरमैन आईआईए
*इस बार के बजट में कौशल विकास, शिक्षा, कृषि और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है,*मुद्रा लोन की लिमिट बढ़ा कर 20 लाख रुपये करने से लाभ मिलेंगे वित्त मंत्री ने नये इंडस्ट्रियल पार्क का भी ऐलान किया,*जिस से उद्योग लगाने में आसानी होगी कुल मिला कर ठीक ठाक बजट रहा विपुल भटनागर केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य आई आई ए, लखनऊ।*
बजट पर फेडरेशन के उद्यमियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बहुत ही संतुलित बजट पेश किया है। यह हमारी अर्थव्यवस्था और एमएसएमई को आगे ले जाने वाला है। फेडरेशन अध्यक्ष अंकित संगल ने कहा कि ईपीएफओ को प्रोत्साहन देने के लिए प्रावधान किए गए हैं। टीडीएस का सरलीकरण किया गया है। स्टांप ड्यूटी में काफी बदलाव किए गए हैं। आम आदमी को भी सहूलियत देने वाला बजट है। वरिष्ठ उद्यमी अंकुर गर्ग ने कहा कि इस बजट में उद्यमियों पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। मध्यम वर्ग के युवा हैं, जो इंडस्ट्री लगाना चाहते हैं, उनके सामने कोलैटरल देने की सबसे बड़ी अड़चन आती है कि उनके पास गिरवी रखने को क्या है। इस बजट में कोलैटरल फ्री लोन देने का प्रावधान सबसे महत्वपूर्ण बात है। फेडरेशन सचिव अभिनव स्वरूप ने कहा कि इंटर्नशिप और स्किलिंग के लिए बड़ा प्रावधान किए गए हैं, जिससे काफी लाभ होगा। इसमें जागरूकता की काफी जरूरत थी। जब कर्मचारी कुशल होंगे तो उसका आउटपुट भी बेहतर होगा। कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि इस बजट में सभी सेक्टरों को कवर किया गया है। मुद्रा लोन को बढ़ाया गया है, जो छोटे उद्योग लगाना चाहते हैं, उनके लिए बड़ी सहायता है। एंजेल टैक्स को हटा दिया है, इससे स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिलेगा। पूर्व अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने बजट अच्छा बताया। कहा कि नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को राहत दी गई है।


