मुजफ्फरनगर । कावंड यात्रा 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा भुराहेड़ी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।
शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा 2024 को दुर्घनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी परमानंद झा एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत पुरकाजी मनीष कुमार के साथ भूराहेड़ी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जनपद में शिव भक्तों के प्रवेश पर नगर पंचायत द्वारा निर्मित स्वागत द्वार, चिकित्सा कैंप, खोया पाया केंद्र, पथ प्रकाश एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि कावंडियो ⁄ शिव भक्तो की सुरस्क्षा के लिए समस्त जरूरतमन्द व्यवस्थाओ को पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही किसी भी शिवभक्त की किसी असामाजिक तत्व द्वारा कावड खण्डित न की जाये इसके लिए चिन्हित स्थलो पर सी०सी०टी०वी० कैमरो की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी करें।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत पुरकाजी के अधिकारी ⁄ कर्मचारियो सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी‚ नगर पालिका परिषद को साथ लेकर शिव चौक कावंड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मु०नगर श्रीमती प्रज्ञा के साथ शिव चौक स्थिल कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कन्ट्रोल रूम में तैनात सम्बन्धित अधिकारी ⁄ कर्मचारी से समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि कावंडियो ⁄ शिव भक्तो की सुरस्क्षा के लिए समस्त जरूरतमन्द व्यवस्थाओ को पूर्ण कर लिया गया है। किसी भी शिवभक्त की किसी असमाजिक तत्व द्वारा कावड खण्डित न की जाये इसके लिए चिन्हित स्थलो पर सी०सी०टी०वी० कैमरो की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है‚ साथ ही महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद मु०नगर से सम्बन्धित अधिकारी ⁄ कर्मचारियो को निर्दशित करते हुए कहा गया कि कावंड यात्रा के दौरान कावंड मार्ग पर साफ–सफाई व अन्य व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृढ रखा जाये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद मु०नगर के अधिकारी ⁄ कर्मचारियो सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।


