Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया रक्तदान एवं ब्लड शुगर जांच महाशिविर

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संस्थापक अध्यक्ष- व्यापारी हृदय सम्राट, स्वर्गीय श्री नेकीराम गर्ग जी की 16 वो पुण्यतिथि पर, 16 वां वार्षिक “रक्तदान एवं ब्लड शुगर जॉच महाशिविर” 22 जुलाई 2024को प्रातः 10 बजे से, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल एवं अंकुर गर्ग , शिव नारायण अग्रवाल, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, अजय अग्रवाल सी.ए. के द्वारा, व्यापारियों के दिलों की धड़कन स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया । कैंप में प्रात 9:00 बजे से सूचना मिलने तक, 58 व्यक्ति रक्तदान शिविर में अपने नाम लिखवा चुके थे । कार्यक्रम में लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी का सभी ने अभिनंदन किया और मान्य मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है, हम समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए व्यापार मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा करते हैं ।आगंतुकों का स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री, एवं प्रवीण जैन नई मंडी अध्यक्ष, ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल व नई मंडी प्रभारी कमल किशोर गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,बीजेपी नेता अचिंत मित्तल, अशोक अग्रवाल, मनमोहन जैन जी, नीलकमल पुरी,बीजेपी नेता, सुनील तायल, संजय अग्रवाल, सभासद विपुल भटनागर, लायन अध्यक्ष सीए मनीष बंसल, ला.डॉक्टर विवेक होम्यो, लायन निखिल मित्तल, लायन सचिव अमित मित्तल, लायन ला.मुकुल गोयल, ला.हिमांशु गुप्ता, अनुभव कंसल, अंकित गोयल, प्रियांशु, अभिनव अग्रवाल,राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष तरणजीत सिंह, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं नगर मंत्री सोहन लाल गर्ग,गौरव मित्तल, नगर उपाध्यक्ष हरीश चौधरी, चिराग गोयल, ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, अमित मित्तल, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, अनुराग सिंघल,सचिन गोयल, पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे ब्लड शुगर जांच लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति के द्वारा आयोजित किया गया एवम रक्तदान शिविर में भी लायन सदस्यों का विशेष योगदान रहा व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *