Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नयन सागर जी मुनिराज के 32 वें निर्मल वर्षा योग की कलश स्थापना

नानौता। परम पूज्य जागृतिकारी संत आचार्य 108 श्री नयन सागर जी मुनिराज का 32 वा निर्मल वर्षा योग कलश स्थापना आज श्री दिगंबर जैन गुरु तीर्थ निर्मलायतन ननौता में भव्यता पूर्वक हुआ जिसमें धर्म ध्वजारोहण महेश चंद जैन कामता प्रसाद जैन परिवार शामली , चित्र अनावरण श्री अखिलेश जैन स्टेशनरी वाले अबू पूरा मंगल डीप प्रचलन श्री सुभाष चंद्र देव कुमार जैन सराफ सहारनपुर , गुरुवर का पाद प्रक्षालन श्री प्रमोद जैन अभिषेक जैन पेड़े वाले सरधना , महाआरती करने का सौभाग्य श्री शरद गोयल जी बंटी भाई भारत स्टील मुजफ्फरनगर , मंगल कलश स्थापना की सभी मांगलिक क्रियाएं सहारनपुर से आए पंडित चंद्रभान जैन जी ने संपन्न कराई आचार्य श्री ने अक्टूबर महीने में खड्गासन प्रतिमा श्री 1008 पुष्पदंत भगवान के महामस्कअभिषेक एवं नवनिर्मित मंदिर एवम तीन गगनचुंबी शिखर के शिलान्यास की घोषणा की गुरु तीर्थ निर्मलायतन के सड़क मार्ग पर स्थित मुख्य द्वार की स्वीकृति स्वर्गीय श्री सुखबीर सिंह जैन राजकुमार जैन नावले वाले परिवार द्वारा दी गई चातुर्मास के तीन मुख्य कलश की स्वीकृति विकास नगर वाले परिवार , श्री शैलेश जैन रूबी जैन बॉबी होजरी परिवार दिल्ली एवं श्रीमती अरुणा जैन धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री अजय जैन जी सीए प्रेम विहार परिवार मुजफ्फरनगर , मंगल कलश स्थापना करने का सौभाग्य श्री राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स श्री जितेंद्र जैन टोनी श्री सुनील जैन नावला श्री शरद गोयल जी बंटी भाई एवं अन्य परिवारों को प्राप्त हुआ मंगल कलश स्थापना आयोजन के समस्त प्रचार फ्लेक्स बैनर प्रिंटिंग श्री सुनील जैन सलोनी एडवरटाइजिंग परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया आज प्रातः आयोजन से पूर्व बाहर से आए सभी अतिथियों के लिए शुद्ध नाश्ता एवं कार्यक्रम उपरांत शुद्ध वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई आज कलश स्थापना महोत्सव में दिल्ली गाजियाबाद मेरठ सरधना मूलेड़ा खतौली शामली बड़ौत मुजफ्फरनगर मुनीम कॉलोनी , सहारनपुर ननौता रामपुर मनिहारान देवबंद जगाधरी टिकरोल अंबाला गंगो जलालाबाद कांधला रोहाना एवं अन्य नगरों से जैन समाज के धर्म बंधु उपस्थित हुए।

प्रवचन एवं गुरु भक्ति के प्रसारण में राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स , सुनील जैन नावला वाले , जितेन्द्र जैन टोनी , मनोज जैन LG , विप्लव जैन , रोहित जैन अप्पू , सतपाल जैन , रविन्द्र जैन वहलना , सुनील जैन नयन जाग्रति परिवार , विपिन जैन ,प्रेमचंद जैन , विभोर जैन , विकास जैन , अजय जैन , सुनील जैन टिकरी , अरविंद जैन , स्वदेश जैन नितिन जैन , नितेश जैन , अतुल जैन अनुज जैन , एवं अन्य क्षेत्रों से धर्मबंधु भव्य आयोजन में उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *