मुजफ्फरनगर। चरथावल में विद्युत लाइनमैन की मौत के प्रकरण में भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारी गण एवं चरथावल विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंचे! इसके अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी गण, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सदर राजू साव आदि अधिकारी गण मौके पर मौजूद रहे! 7 लाख 50 हजार रुपए का मुआवजा, मृतक की पत्नी को संविदा पर एक नौकरी, मृतक के दो बच्चों को 4000- 4000 पेंशन, ₹30000 की एक अतिरिक्त सहायता एवं कई और अन्य सहायता के आश्वासन के बाद चरथावल लाइनमैन की मौत के प्रकरण में समझौता हुआ!
Author: Taja Report
Views: 23


