Skip to main content

TR NEWS UP-UK

किसानों के निजी नलकूपों, पशुओं की चोरी को की बढ़ रही घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक करेगी आंदोलन 

मुजफ्फरनगर। जनपद में आए दिन हो रही किसानों के निजी नलकूपों पर चोरी की घटनाओं से किसान परेशान है। एक नलकूप चोरी में किसानों का लाखों का नुकसान होता है। जनपद में चुनाव संपन्न होने के बाद अपराध की बाढ़ सी आ गई है । अखबारों के माध्यम से रोज चोरी, राहजनी की घटनाएं देखने को मिलती है

जनपद के थानाध्यक्ष नलकूप,पशु चोरी की घटनाओं को दर्ज भी नहीं कर रहे है। वाहन चोरी के मामले भी प्रकाश में आ रहे है। जनपद में कानून का राज स्थापित हो पुलिस बिना किसी राजनैतिक दबाव के अपना कार्य करे इसके लिए कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आंदोलन करेगी।जनपद लंबे समय से भयमुक्त समाज की ओर अग्रसर था। जिससे जनपद में उद्योग धंधे भी फल फूल रहे थे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि अपराध में वृद्धि से अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस सभी विषयों पर कल आंदोलन किया जाएगा। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *