Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कावड़ यात्रा के दौरान दीपक गैस और रघु गैस के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी गैस

मुज़फ्फरनगर। इंडियन ऑयल के नोएडा एलपीजी के सेल्स हेड शिवेंद्र जयसवाल एवं मुजफ्फरनगर के फील्ड ऑफिसर विभोर गोयल ने जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से मुलाकात कर, कावड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन को देखते हुए उपभोक्ताओं तक एलपीजी सप्लाई आसानी से पहुंच सके कोई रुकावट ना हो इस विषय पर चर्चा की। साथ ही दूसरी और विश्वकर्मा इंटर कॉलेज में उपभोक्ताओं, आम जनता एवं छात्राओं को सेफ्टी चेक के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर इंडियन गैस के सभी वितरक मौजूद रहे। इस दौरान दीपक गैस और रघु गैस सर्विस ने वादा किया कि कांवड यात्रा के दौरान हर घर को गैस पहुंचाई जाएगी। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *