दरभंगा। सनसनीखेज हत्याकांड में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की हत्या कर दी गई है। उसकी पत्नी घायल हुई है। घटना में घायल शोभा देवी ने बताया कि लगभग दो बजे रात्रि को दो युवक मुंह को कपड़े से बांध कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। उन्होंने छत पर सो रहे उसके पति तारकेश्वर सिंह और दो पुत्रियों (15 वर्षीय चांदनी कुमारी और 13 वर्षीय आभा कुमारी) को ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। अपराधियों ने उसे भी चाकू से वार कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। वह घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने के कामयाब हुई।
सारण पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला निवासी संतोष कुमार राम के 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रौशन जबकि सुनील राम के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को सारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

