Skip to main content

TR NEWS UP-UK

महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की

गाजियाबाद । थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका कार्यालय में स्थित ईवीएम की सुरक्षा गार्द में तैनात 2018 बैच के एक आरक्षी पम्मी पुत्र प्रवीन के द्वारा स्वंय को सरकारी शस्त्र से गोली मार ली गई है । सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस एवं अधिकारीगण तत्काल मौके पहुँचे । घटना के सम्बन्ध में आरक्षी द्वारा घटना से पूर्व बनाया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें बताया गया है कि इनके गांव की रहने वाली एक महिला जिससे करीब 02 वर्ष पूर्व इनका सम्बन्ध था । उस महिला, उस महिला के पुरुष व एक महिला मित्र के द्वारा इनको झूठे मुकदमें फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा था व अन्य चीजों को लेकर धमकी दी जा रही थी । इन सभी से आहत होकर आरक्षी द्वारा यह घटना की है । इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा तत्काल ही अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी । प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *