Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिक्षकों ने डिजिटलाइजेशन के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना व ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर। सोमवार को भारी संख्या में उपस्थित देकर शिक्षक शिक्षक अनुदेशक, संयुक्त मोर्चा मु०नगर उ०प्र० के बैनर के साथ शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कराये जा रहे डिजिटलाइजेशन के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम सांकेतिक धरना/ज्ञापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के कार्यालय पर एकत्र हुए। शिक्षामित्र, अनुदेशक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की निम्न मांगे हैं:-

आनलाइन डिजिटल उपस्थिति शिक्षकों की सेवा नियमों परिस्थितियों के प्रतिकूल है। इस आदेश को तुरन्त निरस्त किया जाये।

शिक्षक शिक्षणेत्तर को अन्य कर्मचारियों की भाँति प्रतिवर्ष 30 EL. हॉफ डे लीद, नॉन वर्किंग डे में कार्य कराने पर प्रतिकर देय हो। पुरानी पेंशन बहाल की जाये।

सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद बहाल करते हुए पदोन्नति की जाये तथा 17140/1816 0मूल वेतन का लाभ दिया जाये।

शिक्षामित्र, अनुदेशकों का मानदेय समान कार्य समान वेत्तन पर तय हो तथा चिकित्सा अवकाश का लाभ मिले अल्पकालिक की सेवा बढाई जाये। 

शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाये जैसे बी०एल०ओ० एम०डी०एम० कार्य समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को सामूहिक बीमा, कैशलेस चिकित्सा आदि सुविधाओं से आच्छादित किया जाये।

उक्त सभी माँगों का निस्तारण होने तक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक संयुक्त मोर्चा आन्दोलनरत रहेगा।

संयुक्त मोर्चा उक्त बिन्दुओं को इस अपेक्षा के साथ आपको प्रेषित करता है कि आपके माध्यम से हमारी उक्त मांगो को, राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके तथा शीघ्र समाधान हो सकें।

संयोजक मण्डल

राकेश राठी

प्रीतवर्धन शर्मा

वंदना बालियान

अवनीश राठी

संजीव बालियान जिलाध्यक्ष जू०हा०स्कू०शि०संघ

जिलाध्यक्ष उ०प्र०प्रा०शि०संघ

जिलाध्यक्ष अटेवा

जिलाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ

जिलाध्यक्ष वि०बी०टी०सी०शि०वे०एसो०

सुमित कुमार

मुजीबुर्रहमान जिलाध्यक्ष शिक्षा मित्र

भारत कुमार

जिलाध्यक्ष टी०एस०सी०टी०

रामरतन जिलाध्यक्ष यूटा

हरिराज जिलाध्यक्ष एस०सी०एस०टी० के०शि० वे०एसो०

जिलाध्यक्ष अनुदेशक संघ

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *