मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 04 नफर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर/मोबाईल लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद चोरी की मोटर साईकिल, एक ई-रिक्शा, 02 अदद मोबाईल व 22000/- रूपये नगद बरामद किए हैं। अभियुक्तगण रेकी करने के बाद करते थे मोटरसाइकिल चोरी, चोरी की गयी मोटरसाइकिल से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महावीर चौक पर चैकिंग के दौरान 04 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से दिल्ली, शामली व जनपद मुजफ्फरनगर से चोरी की गयी 04 मोटर साईकिल, 01 ई-रिक्शा, 02 अदद मोबाईल फोन एवं 22000/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* अनस पुत्र नूरदीन निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद।
*2.* सुऐब पुत्र शामीन निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद मूल निवासी गांव उमरपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर।
*3.* समीर पुत्र फखरूद्दीन उर्फ फक्कू निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद।
*4.* अरशद पुत्र पप्पन निवासी उत्तराचल बिहार कालौनी निकट आयशा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद।
*फरार अभियुक्त का नाम-*
*1.* फखरूद्दीन उर्फ फक्कू पुत्र बाबू निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग मोटरसाइकिल चोरी करने से पहले सडकों तथा कालोनियों मे घूमकर रेकी करते है तथा उचित समय देखकर दिन या रात मे मोटरसाइकिल का लॉक झटका मारकर तोड देते है तथा चोरी कर लेते है। चोरी की गयी मोटरसाईकिलों से हम गाजियाबाद व दिल्ली बार्डर के आसपास मोबाईल लूट की घटना करते है तथा लुटे हुए मोबाईल को लोनी, गाजियाबाद में ले जाकर फखरूद्दीन उर्फ फक्कू पुत्र बाबू उपरोक्त को बेच देते है। फकरूद्दीन उर्फ फक्कू लूट/चोरी के इन मोबाईल के लॉक तोडकर तथा आईएमईआई नम्बर बदल कर बिक्री करता है।


