मुजफ्फरनगर । सोमवार सुबह करीब 06ः00 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रूकनपुर गांव के पास 01 अज्ञात शव पडा हुआ है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के कान के ऊपर गोली लगी है तथा घटनास्थल से 02 तमंचे बरामद हुए है। मृतक की पहचान सुधीर पुत्र धनपाल सिंह निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर मूल निवासी कमाला बिनौली जनपद बागपत के रूप में हुई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 12


