Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुठभेड़ में गौकश घायल व गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। 

थाना खतौली पुलिस की फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की पैशन मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 थाना खतौली पुलिस द्वारा फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान फलावदा की तरफ से 01 मोटरसाईकिल पर सवार 01 व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल को तेजी से लेकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल की तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*

*1.* निाजामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम राधना इनायतपुर थाना किठौर जनपद मेरठ।

*बरामदगी-*

✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *