Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी X पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता भी है। पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के X ( पहले ट्विटर ) पर लगभग 30 मिलियन यूजर्स की हुई है बढ़ोतरी  हुई है। 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के X पर 26.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के X पर 27.5 मिलियन फॉलोअर्स, समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के X पर 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के X पर हैं 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। राष्ट्रीय जनता दल के लालू प्रसाद यादव के X पर 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के X पर हैं 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और दुबई के वर्तमान शासक एचएच शेख मोहम्मद जैसे वैश्विस नेताओं से इस मामले में बहुत आगे हैं। जहां बाइडेन के X पर 38.1 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं वहीं, दुबई के शासक एचएच शेख मोहम्मद के X पर 11.2 मिलियन और पोप फ्रांसिस के 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

विराट कोहली के X पर 64.1 मिलियन फोलअर्स हैं तो ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर के X पर 63.6 मिलियन फोलअर्स और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के X पर हैं 52.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मशहूर हस्ती टेलर स्विफ्ट के X पर 95.3 मिलियन, लेडी गागा के X पर 83.1 मिलियन और किम कार्दशियां के X पर 75.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन हस्तियों से भी हैं आगे हैं। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स X पर ही नहीं, बल्कि यू ट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यू ट्यूब पर लगभग 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं तो इंस्टाग्राम पर 91 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *