Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मंडी समिति सचिव के उत्पीड़न से व्यापारी आया मानसिक तनाव में, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की शिकायत

मुजफ्फरनगर । कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव के उत्पीड़न से परेशान व्यापारी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मानसिक और व्यापारिक स्थिति से अवगत कराया ।

मामला दरअसल नवीन मंडी स्थल के एक व्यापारी से जुड़ा हुआ है । उक्त मामले को लेकर पीड़ित व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी मिला है । पीड़ित ने अपनी दुकान में से एक भागीदार को सारे शपथ पत्र के साथ मंडी समिति में कागज जमा कराकर सचिव द्वारा सारे प्रस्तुत किए गए काग़ज़ों की जांच कर पृथक किया गया था । जिसकी एवज में मंडी सचिव ने 5 लाख रुपये की रिश्वत भी ली थी । उसके बाद से सचिव द्वारा नोटिस जारी किया जा रहे । पीड़ित पिछले 6 महीनों से सचिव द्वारा किए जा रहे व्यवहार से मानसिक तनाव से ही गुजर रहा है । जिसको लेकर लखनऊ में जनता दरबार में पीड़ित मु ख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी । उसके बाद से सचिव द्वारा व्यापारी की दुकान को अवैध विक्रय का नोटिस दिया जा रहा है । व्यापारी का कहना है मुझे फर्म में नया भागीदार लाने की कोई जरूरत नहीं है , व्यापारी का कहना है कि सचिव ने जब से मुजफ्फरनगर मंडी का चार्ज संभाला है इन्होंने कितनी दुकानों का अवैध विक्रय कर चुके हे इन सभी आदेशों की जांच होनी चाहिए।करीब 15 दुकानों का अवैध विक्रय कर चुके हे जिसको लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से मिल उचित कार्यवाही की माँग की हे कि मुजफ्फरनगर मंडी के ‘क’श्रेणी की मंडी है । इस मंडी में ए  क्लास का ही सचिव नियुक्त होना चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *