Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसपी सिटी के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर । आगामी त्यौहार मोहर्रम व शिवरात्रि को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में फ्लैग मार्च कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

आगामी त्यौहार मोहर्रम व शिवरात्रि को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु  पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, संवेदनशील व भीड-भाड वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, चेकिंग के दौरान हूटर/प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर कार्यवाही करने, सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *