कन्नौज । मुझसे शादी करोगी… ये गाना धूम मचा चुका है। अब एक दिलजले आशिक ने होर्डिंग लगवाकर अपने इश्क का इजहार कर लोगों को अचंभे में डाल दिया। जिले में शुक्रवार सुबह लोग चौराहों पर लगे होर्डिंग देखकर भौचक रह गये। एक प्रेमी ने एकतरफा प्यार में यह होर्डिंग लगवाकर अपने प्यार का इजहार किया। शहर के कई इलाकों में गुलाबी रंग के कई होर्डिंग लगे हैं। इसमें बाकायदा युवती का नाम लिखकर दिलजले प्रेमी ने विवाह का प्रस्ताव रखा है।
Author: Taja Report
Views: 24

