Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बुढ़ाना में आवारा गोवंश को पकड कर गौकशी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 03 गौकश अभियुक्तगण घायल सहित 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, 01 एसयूवी गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद।थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ ग्राम विज्ञाना नहर पटरी के पास से 03 गौकश अभियुक्तगण घायल सहित 05 गौकश अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, 01 एसयूवी गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 दिनांक 08.07.2024 को थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत अज्ञात के द्वारा गौकशी की घटना कारित की गयी थी तथा गौवंश के अवशेषों को ग्राम चन्धेड़ी-बसी मार्ग पर फैंक कर भाग गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 276/24 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली की दिनांक 08.07.2024 को गौकशी की घटना करने वाले अभियुक्तगण आज फिर विज्ञाना नहर पटरी के पास गौकशी की घटना करने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम बिना देरी किये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची और अभियुक्तगण की घेराबन्दी की तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की तथा एसयूवी गाड़ी से विज्ञाना-जौला नहर पटरी पर भाग निकले । गौकश बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में है0का0 285 नीरज त्यागी घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा गौकश बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा चलती गाड़ी से भी पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती रही। बदमाशो द्वारा गाडी को विज्ञाना-जौला नहर पटरी से कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया जहां तीव्र गति व मोड होने के गाडी खाई में उतर गयी । गाडी में सवार बदमाश गाडी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 03 गौकश बदमाश घायल हो गये तथा 02 बदमाशों को मौके से आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिय गया। बदमाशों के 03 अन्य साथी रात्रि व खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा फरार बदमाशों को पकडने हेतु कांबिग की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, 01 एसयूवी गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण तथा है0का0 नीरज त्यागी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*

*1.* एजाज पुत्र अब्दुल करीम नि0 ऊंचा सद्दीक नगर भूमिया का पुल, लिसाडी गेट मेरठ । (घायल)

*2.* भूरा पुत्र नूरइलाही नि0 श्यामनगर लिसाडीगेट, मेरठ ।

*3.* गुलजार पुत्र सीनू नि0 नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । (घायल)

*4.* शौकत पुत्र जाबिर नि0 नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । (घायल)

*5.* सोनी पुत्र जाबिर नि0 नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।

*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अब्दुल रहमान पुत्र सीनू नि0 नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।

*2.* समरेज पुत्र शरीफ नि0 नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।

*3.* वजीर पुत्र अज्ञात पता अज्ञात।

*बरामदगी-*

➡️01 रास गौवंश

➡️05 तमंचा मय 08 जिन्दा तथा 05 खोखा कारतूस 315 बोर

➡️गौकशी के उपकरण

➡️01 महेन्द्रा एक्सयूवी 500 कार

प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका गौकशी करने का एक संगठित गिरोह है तथा उनके द्वारा छुट्टा गौवंशीय पशुओं की गौकशी कर गौमांश को गाडी में भरकर विभिन्न स्थानों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *