Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर गाय को कराया बकरे का गर्भधारण, जाँच के आदेश जारी

मुजफ्फरनगर । गाय में अच्छी नस्ल के सीमेन डालने की बजाय बकरे का सीमेन डालने की जांच के आदेश दिए गए हैं।

जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के अवध विहार में एक एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। कई वर्षों से एक व्यक्ति के द्वारा अपने पर्सनल तौर पर अपनी गाय की देख रेख करा रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर योगेंद्र शर्मा निवासी रोनिहरजीपुर ने धोखा दे दिया। दरअसल पीड़ित व्यक्ति के द्वारा डॉ योगेंद्र शर्मा को कहा गया उसकी गाय नए दूध होनी है,जिसके पश्चात डॉक्टर ने कहा में अच्छी नस्ल की जर्सी गाय की सीमेन लाकर डालूंगा,वह शाम को घर आया और नए दूध करके चला गया,जिसके पश्चात उसने डॉक्टर को 150 रुपये उसको सेवा के लिए भी दिए,उसी दिन पीड़ित अपनी धेवती की शादी में चला गया,ओर साथ ही डॉक्टर स्ट्रॉ जिसमे सीमेन होता है उसे भी वही छोड़कर चला गया,प्रार्थी जब शादी से घर वापस आया तो उसने देखा कि डॉक्टर ने उसके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है,गाय के अंदर अच्छा सीमेन डालने के बजाय उसने बकरे का सीमेन डाल दिया,जिसके पश्चात जब प्रार्थी ने इस संबंध में उससे बात की तो उसने बताया कि वह उस सीमेन को शंकर देव शर्मा निवासी बधाई खुर्द से खरीदा था,इस प्रकरण में डॉक्टर व सीमेन बेचने वाले ने घोर लापरवाही की है,जिससे प्रार्थी की गाय के यूट्रेस में इंफेक्शन हो गया है,ओर गाय के बीमार व खराब होने का खतरा पैदा हो गया है,इसलिए डॉक्टर सीमेन बेचने वाले के विरुद्ध पशु कुरुरता के अंतर्गत कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है,इसलिए इन दोनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए,ओर इनकी जांच की जाए।वही डीएम अरविंद मल्लपा से इस मामले को लेकर बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व बार संघ के पदाधिकारी पीड़ित अधिवक्ता के साथ मिले और कार्यवाही के लिए डीएम से कहा वही डीएम ने जांच के आदेश अधीनस्थ अधिकारियों को दे दिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *