मुजफ्फरनगर। 72 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मानित किया गया।
29 जून से 03 जुलाई तक रिजर्व पुलिस लाईन जनपद मेंरठ में आयोजित 72 वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता- 2024 में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला आरक्षी कुसुम द्वारा वालीबॉल, हैण्डबॉल व सेपक टकरा तथा महिला आरक्षी शालू व नीलू द्वारा हैण्डबॉल में प्रतिभाग किया गया। महिला आरक्षी कुसुम द्वारा वालीबॉल, हैण्डबाल में प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल तथा सेपक टकरा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहकर ब्रांज मेडल प्राप्त किया गया । महिला आरक्षी शालू व नीलू द्वारा हैण्डबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया। आज दिनांक 11.07.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी।
*सम्मानित खिलाड़ी-*
*1.* महिला आरक्षी 988 कुसुम रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* महिला आरक्षी 481 शालू रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* महिला आरक्षी 1230 नीलू रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।


