मुजफ्फरनगर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 22 सितम्बर को विशाल सम्मेलन होगा।
मुजफ्फरनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारी को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाला प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन भव्य सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश के व मुजफ्फरनगर के हजारों व्यापारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा की अधिकारियों को व्यापारियों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि व्यापारी अधिकारी का सम्मान करता है इसलिए वह अधिकारियों के द्वारा अपना सम्मान भी चाहता है। अपनी मांगों के समर्थन में माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें व्यापारियों के विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन दिया जाएगा। आज की सभा में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह, प्रदेश राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन जैन, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल नगर महामंत्री सुमित गर्ग ,संजीव अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, सत्यवीर वर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव सिंघल युवा नगर अध्यक्ष, बागेश अग्रवाल नगर मंत्री,कुलदीप मित्तल नगर मंत्री, एसपी वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश जैन जिला मंत्री, अमित मित्तल, प्रवीण जैन नई मंडी अध्यक्ष,नगीन बंसल, राकेश गुप्ता,आदि अनेकों व्यापारियों ने सभा में अपने विचार रखे।


