लखनऊ l उत्तर प्रदेश उन्नाव में आज सुबह बड़ा सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में डबल डेकर बस पीछे से कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में 18 की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने बताया, “आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि बस की गति बहुत तेज थी। घायलों का इलाज जारी है। “
Author: Taja Report
Views: 17

