मुजफ्फरनगर । मंडी समिति बिजली घर पर 10MVA का ट्रांसफार्मर फुकने के कारण कल से सप्लाई बाधित है। विद्युत विभाग द्वारा रात में ही ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर ली गई है जिसकी टेस्टिंग बिजली घर पर चल रही है। इसमें 5 से 6 घंटे का समय लगेगा शाम तक सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी। विद्युत विभाग की पूरी टीम पूरी रात से लगी हुई है। बिजली विभाग ने सभी से अनुरोध किया है एक साथ सभी उपकरण ना चलाएं और संयम बनाए रखें।
लोगों को पानी की व्यवस्था हेतु आज सुबह चौडी गली फीडर को डेढ़ घंटे के लिए गांधी नगर बिजली घर से फीडर जोड़ा गया है।
Author: Taja Report
Views: 25


