Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जादू टोना कर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ जादू-टोना / धोखाधड़ी कर नगदी व गहने आदि सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 03 अभियुक्तगण को नावला फ्लाई ओवर के पास नावला जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के कुण्डल तथा 01 डिब्बी जादू टोना में इस्तेमाल किया जाने वाले कैमिकल (फास्फोरस) व घटना मे प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 28 जून को वादिया अंजू पत्नी वेदपाल निवासी ग्राम अजमतगढ थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेडिकल कालेज बैगराजपुर के पास बस स्टैण्ड पर वादिया के साथ अज्ञात अभि0गण द्वारा जादू-टोना / धोखाधडी करके वादिया का बैग जिसमे मोबाइल फोन, मेडिकल आइडी कार्ड , बैंक की पासबुक तथा पीली धातु के कुंडल रखे थे, चोरी करने की घटना कारित की गयी है । तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गहनता से जानकारी करते हुए आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आज दिनांक 09.07.2024 को घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । 

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*

*1.* शिव सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम भदेक थाना कुठौन जिला जालौन हाल पता म0नं0 1676 B कांशीराम कालौनी विजयनगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद ।

*2.* शहजाद पुत्र याकूब निवासी A/59/128 कलंदर कालौनी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी दिल्ली ।

*3.* मोईन खान पुत्र फिरोज अली निवासी झुग्गी नम्बर 42 कलंदर कालौनी दुर्गा चौक थाना गुज्जर चौक भलसवा दिल्ली ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर मासूम औरतों को अपनी बातों में लगाकर जादू-टोना के नाम पर केमिकल का प्रयोग करके उनसे नगदी व गहने आदि सामान की चोरी कर लेते थे तथा चोरी किए गए सामान को राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे । 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *