Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी पर नहीं हुई कार्रवाई तो एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास

मुज़फ्फरनगर। सहारनपुर में पत्नी के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई ना होने पर एक युवक ने यहां एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लिया। एसपी सिटी ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने अनावश्यक दबाव बनाने के चलते उक्त युवक पर की कार्रवाई शुरू की है।

युवक का आरोप है कि सहारनपुर में एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। इस पर वहां कार्रवाई ना होने पर उक्त युवक मुजफ्फरनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए बाइक पर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उडेल कर लाइटर से आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर उसे दबोच कर लाइटर छीन लिया। सिविल लाइन पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इसकी समस्या के निस्तारण के लिए सहारनपुर पुलिस को भी पत्राचार किया जा रहा है। उसके खिलाफ पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए जान जोखिम उठाने का मामला दर्ज किया जा रहा है। युवक शांति नगर का निवासी निशांत बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *