Skip to main content

TR NEWS UP-UK

युवक की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी

मेरठ । नौचंदी थाने के सामने 50 कदम की दूरी बाले मियां के सामने भवानी नगर थाना नौचंदी रोड अज्ञात युवक की लाश जिसकी आयु लगभग 28 वर्ष के करीब होगी जिसकी बड़ी बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई। एक फीट चौड़ी और 10 इंची गहरी  नाली में युवक का शव पड़ा दिखाई दे रहा था। हाथ पर एसके वर्मा गुदा हुआ है। हत्या रात में की गई होगी युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मौके पर थाना नौचंदी के प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह व CO सिविल लाइन ने मौके पर पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान हो ना पाई जिसके हाथ पर एसके वीणा लिखा हुआ है जेब की तलाशी में ₹110 मिले कोई आईडी प्रूफ मोबाइल वगैरा नहीं मिलाा। थाना नौचंदी के प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह का कहना है कि शीघ्र ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो बिना देवी किया थाना नौचंदी के प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जांच पड़ताल की एवं क्षेत्र के लोगों से भी मालूमात की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *