मुज़फ्फरनगर। आज मतदाता अभिनंदन सम्मेलन आशीर्वाद वेंकट हॉल में संपन्न हुआ जिसमें सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा के प्रति समर्पण के लिए आभार धन्यवाद दिया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव एवं कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मुख्य वक्ता रहे। जिसका संचालन विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुनील दर्शन एवं जिला कार्यक्रम संयोजक श्री मोहन तायल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मतदाता एवं कार्यकर्ता रहे। मुख्य अतिथि को बुके भेंटकर व गले में हार पहनाकर स्वागत किया गया।
Author: Taja Report
Views: 19


