Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिव चौक पर कांवडियों के दो गुट आए आमने-सामने तो पुलिस ने संभाले हालत

मुजफ्फरनगर । शिवचौक पर देर रात कांवडियों के दो गुटों में विवाद हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।

शिवचौक पर रविवार देर शाम गाजियाबाद व खतौली निवासी कांवड़िए हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए थे। गाजियाबाद निवासी कांवड़िया पिकअप व खतौली निवासी कावडिया ट्रैक्टर पर सवार थे। गाजियाबाद वाले कांवड़िया आगे और खतौली निवासी कांवड़िया पीछे थे। दोनों पक्ष जब शिवचौक पर पहुंचे तो उनमें परिक्रमा पहले करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के कांवडिया मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पे शिव चौक के आसपास मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। गाजियाबाद निवासी कांवड़िया आगे थे तो उन्होंने परिक्रमा की। उधर, खतौली निवास कांवड़िया परिक्रमा किए बिना ही चले गए। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कांवड़ियों के दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई थी। समझाने पर सभी कांवड़ियां अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *