अमरोहा। मुजफ्फरनगर जिले के रामराज निवासी व्यक्ति ने अमरोहा में ताबड़तोड़ फायरिंग बेटी के ससुर की हत्या कर दी। प्रेमी का चाचा घायल हो गया।
धनोरा थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति ने बेटी के प्रेमी के घर पहुंच कर पिता चाचा को मारी गोली मार दी। गोलीबारी में प्रेमी के पिता की मौके पर मौत हो गई। चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुरा निवासी जोगेश ने बताया कि उसके चचेरे भाई अर्जुन ने दो माह पहले जनपद मुजफ्फरनगर के रामराज इलाके के गांव सिहाली निवासी दिनेश चौहान की बेटी वंदना से प्रेम विवाह किया था। वंदना ने अपने परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज कर ली थी।आरोप है कि शादी के बाद ही वंदना के परिजन उसके चाचा बिजेंद्र सैनी व भाई अर्जुन को धमकी दे रहे थे। शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे वंदना के पिता दिनेश चौहान कुछ लोगों को साथ लेकर कार से बिजेंद्र सैनी के घर पहुंचे और वंदना को अपने साथ जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बिजेंद्र सैनी को गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने से मची अफरातफरी में वंदना पड़ोसी के घर में घुस गई। उसके परिजनों ने उसकी तलाश भी की लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगी। फायरिंग करते हुए ये लोग फरार हो गए।

